{"_id":"67a267f024544d49e50f954a","slug":"proposal-sent-for-land-acquisition-gazette-soon-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141960-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूमि अधिग्रहण का भेजा प्रस्ताव, गजट जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूमि अधिग्रहण का भेजा प्रस्ताव, गजट जल्द
Wed, 05 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा गांव में लगा रेलवे का पिलर।
महराजगंज। जिले में प्रस्तावित नई रेलवे लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही नौ गांवों की 76 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए फाइनल गजट जारी किया जाएगा।
भूमि अध्याप्ति विभाग की ओर से रेलवे विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा 11 गांवों में पहले से अधिग्रहण की गई जमीन में से कुछ आंशिक हिस्सों के अधिग्रहण के लिए भी गजट प्रकाशित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, जिले में घुघली से आनंदनगर वाया महराजगंज तक नई रेलवे लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
इसके तहत सदर और फरेंदा तहसील के कई गांवों में किसानों कि भूमि अधिग्रहण की जा रही है। रेलवे विभाग जल्द ही नौ गांवों के लिए अंतिम गजट जारी करेगा। इसमें सदर तहसील क्षेत्र में रुद्रापुर गांव में 0.8198 हेक्टेयर, रुधौलीभावचक में 3.2360 हेक्टेयर, सिसवा अमहवा में 4.8784 हेक्टेयर, पकड़ी नौनिया में 8.0467 हेक्टेयर, रम्हौली में 1.1334 हेक्टेयर, कांध में 6.4227 हेक्टेयर, पिपरा रसूलपुर में 3.5900 हेक्टेयर और जंगल दुधई उर्फ चेहरी में सबसे अधिक 23.4341 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, फरेंदा तहसील के रामनगर गांव में 11.0461 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा, सदर तहसील के 29 गांवों में पहले से भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है, लेकिन 11 गांवों में और आंशिक भूमि अधिग्रहण की योजना बनाई गई है।
इन गांवों में घुघली खुर्द में 0.5255 हेक्टेयर, घघरुआ खड़ेसर में 0.5039 हेक्टेयर, रामपुर बल्डिहा में 1.3250 हेक्टेयर, मटकोपा में 0.1957 हेक्टेयर, बरवा चमैनिया में 1.5207 हेक्टेयर, पिपरा मुंडेरी में 1.4256 हेक्टेयर, पिपराइच उर्फ पचरुखिया में 1.4356 हेक्टेयर, हरपुर में 0.1582 हेक्टेयर, विशुनपुर गबडुआ में 1.8051 हेक्टेयर, धरमपुर में 1.6456 हेक्टेयर और लक्ष्मीपुर में 3.5983 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि अध्याप्ति विभाग की ओर से प्रस्ताव रेलवे विभाग को भेजा गया है।