फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Project Mangalkamna started, there will be no problem in getting certificate

Maharajganj News: प्रोजेक्ट मंगलकामना शुरू, प्रमाण पत्र मिलने नहीं होगी परेशानी

Wed, 31 Jan 2024 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Project Mangalkamna started, there will be no problem in getting certificate
महराजगंज। जनपद में नौकरी के लिए जाति, निवास और चरित्र प्रमाण पत्र के लिए परेशान लोगों की समस्या को हल करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल पर जनपद में प्रोजेक्ट मंगलकामना की शुरुआत की जा रही है। प्रोजेक्ट मंगलकामना के अंतर्गत नौकरी के संदर्भ में चरित्र, निवास और आय के सत्यापन के लिए आने वाले आवेदनों के विषय में जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए सभी तहसीलों को निर्देशित किया है कि आय और जाति प्रमाणपत्र आवेदनों के जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से संबंधित तहसील में प्राप्ति के पांच दिवस के भीतर तहसील द्वारा सत्यापन आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।
विज्ञापन

इसी प्रकार चरित्र प्रमाणपत्र के विषय में सत्यापन रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से आवेदन प्राप्त होने के पांच दिन के भीतर संबंधित थाना अनिवार्य रूप से प्रेषित करें। इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय में ईडीएम, एक उपनिरीक्षक सहित तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो तहसीलों और थानों से रोजाना रिपोर्ट प्राप्त कर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सूचित करेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तहसील उक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करें। सत्यापन रिपोर्ट के पांच दिन भीतर प्राप्त न होने पर जवाबदेही तय करते हुए संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और संबंधित एसडीएम व तहसीलदार से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नौकरी किसी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए बेहद अहम अवसर होता है। यह पूरे परिवार का सपना होता है, जिसके पूरा होने में जिला प्रशासन को भी भागीदार बनना चाहिए, न कि बाधा। उन्होंने कहा कि इसी मंशा के साथ प्रोजेक्ट मंगलकामना को शुरू किया जा रहा है, कि जिला प्रशासन भी आवेदकों और उनके परिवार की खुशियों में अपना योगदान दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed