फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Procurement affected due to non-lifting of paddy at government procurement centres

Maharajganj News: सरकारी क्रय केंद्रों पर धान का उठान न होने से खरीद प्रभावित

Tue, 23 Dec 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Procurement affected due to non-lifting of paddy at government procurement centres
धान की हो रही है खरीद।
महराजगंज। जिले में धान की खरीद धीरे चल रही है। कारण यह है कि समिति के बाहर धान खरीद कर बोरी परिसर में रखा गया है। धान का उठान समय पर न होने के कारण अब केंद्रों पर धान की खरीद कम हो गई है। राजकीय क्रय केंद्र घुघली प्रथम व द्वितीय पर तेजी से धान की खरीद हो रही है। टीम सोमवार को घुघली क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर पड़ताल की तो हकीकत खुलकर सामने आई।
विज्ञापन

10:28 बजे साधन सहकारी समिति चौमुखा में धान खरीद हो रहा था। यहां सचिव नहीं मिले। किसानों ने बताया कि पोलदार खरीदारी कर रहे हैं। चौमुखा निवासी रामा पांडेय का धान बोरी में रखा जा रहा था। परिसर में चारों तरफ बोरी में तौल किया हुआ धान रखा गया था। किसानों ने कहा कि अगर धान का उठान हो जाता तो खरीद तेजी से होती। लेकिन लंबे समय से धान परिसर में रखा गया है। अगर बारिश हुई तो दिक्कत बढ़ेगी। सचिव चौमुखा आलोक मिश्रा ने बताया कि अबतक 170 किसानों से 4800 क्विंटल धान की खरीद की गई है। समिति पर 400 बोरी यूरिया रखी गई है। किसानों के जरूरत के अनुसार वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

11:13 बजे साधन सहकारी समिति भुअनी में सचिव आलोक मिश्रा खाद का वितरण करते दिखे, यहां धान की खरीद नहीं चल रही थी। सचिव ने बताया कि समिति क्षेत्र में लगभग सभी किसानों के धान की खरीद हो चुकी है। यहां परिसर में धान की भारी मात्रा में रखा गया था। लंबे समय से उठान नहीं हुआ है। इससे तौल भी प्रभावित हो रही है। सचिव ने बताया कि पोर्टल में गड़बड़ी होने के कारण उठान में समस्या हो रही है। 20 दिन से परिसर में ट्रक खड़ा है, लेकिन उठान नहीं हो पा रहा है। केंद्र पर 400 बोरी यूरिया, 100 बोरी पोटाश के अलावा अन्य उर्वरक उपलब्ध है। केंद्र पर यूरिया के लिए किसान कोदई निवासी भुअनी, रुदल सहित अन्य किसान यूरिया लेने के लिए खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11:41 राजकीय क्रय केंद्र घुघली प्रथम व द्वितीय में धान की खरीद चल रही थी। क्रय केंद्र प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि खरीद चल रहा है। अबतक क्रय केंद्र पर किसान चार हजार क्विंटल से अधिक की खरीद हो चूकी है। यहां उठान में कोई समस्या नहीं है। किसान पहले ही नंबर लगाए थे। इसी अनुसार तौल की जा रही है।
11:58 बजे साधन सहकारी समिति मंगलपुर पटखाौली सचिव यूरिया का वितरण किया जा रहा था। सचिव रमेश यादव ने बताया कि 4200 क्विंटल खरीद हुई है। अमसहां गांव के कमलेश पांडेय का धान खरीद किया जा रहा है। समिति पर यूरिया वितरण किया जा रहा है। स्टाॅक उपलब्ध है। यूरिया लेने के लिए किसान आशोक, बनारसी, मारकंडेय आदि खडे़ थे।

लक्ष्य से अब तक 30 प्रतिशत ही हो सकी खरीद
महराजगंज। जिले में धान खरीद की प्रक्रिया अपेक्षाकृत सुस्त गति से चल रही है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 30 प्रतिशत धान की ही खरीद हो सकी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में अब तक 18,549 किसानों से कुल 68,547.608 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। जबकि इस वर्ष जिले को कुल 2 लाख 28 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिले में धान खरीद के लिए कुल 180 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार की ओर से इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष जहां धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल था, वहीं इस वर्ष इसमें 69 रुपये की बढ़ोतरी कर समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। संवाद

चावल प्रेषण की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत धीमी
धान खरीद के साथ-साथ कुटाई और चावल प्रेषण की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत धीमी है। अब तक 8,579.590 मीट्रिक टन धान मिलरों को कुटाई के लिए भेजा गया है, जो कुल खरीदे गए धान का लगभग 13.63 प्रतिशत है। वहीं कुटाई के बाद 5,858.00 मीट्रिक टन सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) चावल केंद्रीय भंडारण के लिए प्रेषित किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का करीब 12 प्रतिशत है।


जिले के सभी धान क्रय केंद्रों पर किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। तौल, नमी जांच, बोरा उपलब्धता और भुगतान जैसी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। धान खरीद में तेजी लाने का प्रयास जारी है।
विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed