फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Problems increased due to power failure several times a day, work affected

Maharajganj News: दिन में कई बार बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी, काम काज प्रभावित

Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to power failure several times a day, work affected
-शहर में बिजली के आने और जाने का नहीं कोई समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहर मे बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं है। दिन में रुक-रुक कर कई बार बिजली गुल होती है। इससे छोटे मोटे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। यह समस्या 15 दिन से है। बिजली निगम की ओर से जिम्मेदार समस्या पर गंभीर नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या का समाधान नहीं हो रहा इसके कारण बिजली के उपकरण भी आए दिन तेजी से खराब हो रहे हैं।
जनपद मुख्यालय कहने के लिए 24 घंटे बिजली रहा है, लेकिन हकीकत में कुल 20 घंटे बिजली मिल रही है, क्योंकि बिजली के आने जाने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहता है। नगर पालिका परिषद के विभिन्न मोहल्लों में शहरी क्षेत्र की आपूर्ति है, लेकिन किस मोहल्ले में कब लोकल फाल्ट हो जाएगा और कब फेज उड़ जाएगा, कोई नहीं जानता। मौसम बदलने के बाद इन दिनों लोड भी नहीं रह गया। इसके बावजूद लोकल फाल्ट की समस्या पहले की तरह ही बनी हुई है।
विज्ञापन

बिजली आने व जाने के कारण वेल्डिंग कार्य प्रभावित होता है, क्योंकि मशीन को ऑन-ऑफ करने में ही पांच मिनट लग जाते हैं। बार-बार बिजली आने-जाने से मशीन भी जल्दी खराब हो रही। मेकेनिक का कार्य करने वालों को भी इससे दिक्कत हो रही है, क्योंकि बिजली आने-जाने के चलते सही तरीके से उपकरणों की मरम्मत नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर की अंशिका वर्मा व रजनी का कहना है कि बिजली आने-जाने के कारण उपकरण जल्दी खराब हो रहे हैं। गांधीनगर निवासी संतोष कुमार पटेल व राकेश कुमार ने कहा कि पिछले 15 दिन से बिजली आवाजाही का क्रम बना हुआ है। पूछने पर विभाग फाल्ट की समस्या बताकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।
-------------
कभी फाल्ट तो कभी ट्रिपिंग की समस्या के चलते दिक्कत होती है। विभाग का लगातार प्रयास है कि लोगों को निर्बाध बिजली दी जाए।
-शैलेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, विद्युत प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed