फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Problems due to shortage of drivers in Sonauli depot

Maharajganj News: सोनौली डिपो में चालकों की कमी से होती परेशानी

Sun, 15 Sep 2024 04:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Problems due to shortage of drivers in Sonauli depot
-चालकों के अभाव में आठ से दस बसें हो जाती हैं खड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोनौली। सोनौली डिपो में चालकों की कमी है। इससे वर्तमान समय में तैनात चालकों पर ही दबाव बढ़ रहा है। डिपो में 8 से 10 बसें प्रत्येक दिन डिपो में ही खड़ी रहती हैं। कुल 40 बसों के संचालन में प्रत्येक दिन ऐसा होता है। समय पर बसों के नहीं मिलने से यात्री प्राइवेट बस में यात्रा करने को मजबूर हैं। 87 चालकाें के सापेक्ष 67 चालकों की तैनाती है।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संचालित सोनौली बस स्टैंड पर इस समय करीब रोडवेज की दस बसें चालकों के अभाव में एक माह से खड़ी हैं। वर्तमान में डिपो के पास कुल 49 बसे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होती है। यात्री सुनीता पोखरेल, दीपिका राणा, संदीप ग्यवाली, शिवानी निवासी भैरहवा ने बताया कि समय पर बस नहीं मिलती है। इसलिए प्राइवेट बसों से गोरखपुर, दिल्ली जाना पड़ता है। यात्रियों ने कहा कि बसें समय से मिलती तो अधिक रकम देकर निजी बसों से सफर नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन


------
दिल्ली, बनारस, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, मेंहदावल सहित अन्य सभी रूट पर बसें संचालित हो रही हैं। 87 के सापेक्ष 67 चालक हैं। यात्रियों को समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आने वाले दिनों में चालकों की कमी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनके चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed