{"_id":"5f7cb1888ebc3e9b75440521","slug":"problem-sholve-in-fastly-maharajganj-news-gkp368348761","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारीः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारीः डीएम
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम
नौतनवां में 130 में 8 व फरेंदा में 91 में 10 मामलों का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर, फरेंदा, नौतनवां व निचलौल में हुआ। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस नौतनवां तहसील में आयोजित हुआ, जिसमें जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं व निस्तारण करने का संबधित विभाग को निर्देश दिया। नौतनवां में 130 मामलों में 8 मामले का निस्तारण हुआ। निचलौल में 42 मामले में महज दो मामले निस्तारित हुए, जबकि सदर में 59 मामले में एक भी निस्तारित नहीं हुआ। फरेंदा में 91 मामलों में 10 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार जिलास्तरीय समाधान दिवस में डीएम करीब दो घंटे देर से पहुंचे तब तक फरियादियों की लंबी कतार लग गई थी। जमुहानी गांव की एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। महुअवा नंबर एक टोला गोपालापुर के गंगाराम यादव ने अतिक्रमण न हटाने की शिकायत, धोतिअहवा के सुनील ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पर विकास कार्यों में घोटाले की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। उद्योग व्यापार मंडल समिति सोनौली के अध्यक्ष विजय कुमार रौनियार ने नगर पंचायत सोनौली में गृह कर व जलकर वसूली रोकने की मांग की। उद्योग व्यापार मंडल नौतनवां अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने मालवाहक वाहनों को सोनौली तक जाने की मांग व नौतनवां से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। विभागीय अधिकारी शिकायत के निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, पीडी राजकरन पाल, डीडीओ जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, डीएसओ गौरीशंकर शुक्ला, डीपीआरओ केवी वर्मा,बीडीओ अनिल कुमार यादव,ईओ राजनाथ यादव, ईओ वीरेंद्र कुमार राव,एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ अजय सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।