फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Priya died due to strangulation with a rope

Maharajganj News: रस्सी से गला कसने से प्रिया की हुई थी मौत

Sat, 03 Jun 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Priya died due to strangulation with a rope
विवाहिता के घर वालों ने अब तक नहीं दी तहरीर, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बरवा सोनिया गांव में नीतिश की 23 वर्षीय पत्नी प्रिया बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला कसने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि प्रिया के मायके वालों ने अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने तई मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम के बाद शव का शुक्रवार केा अंतिम संस्कार गांव के पास नहर पर कर दिया गया। प्रिया की मौत के बाद ससुराल वाले घर से फरार हैं। किसी तरह प्रिया की सास पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे भी छोड़ दिया। प्रिया के अंतिम संस्कार में उसके पिता अशोक समेत मात्र चार लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उसके पिता अशोक, व अपने घर पश्चिमी चंपारण चले गए।
विज्ञापन

गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। आसपास के लोगों के अनुसार, प्रिया की ससुराल वालों से अच्छे संबंध नहीं थे। उससे अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। घटना के दो दिन पहले भी नोकझोंक होने की बात बताई जा रही है। प्रिया के पिता अशोक ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटी से बात हुई थी। अचानक यह सबकुछ कैसे हो गया, समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मिठौरा ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रिया पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। जरूरी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के तह में जाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed