{"_id":"5b883e7a42c7922ee4102cfb","slug":"private-buses-run-on-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के पास निजी बसें चलने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के पास निजी बसें चलने पर लगाया जाम
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के पास निजी बसें चलने पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली (महराजगंज)। स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन के कर्मचारियों ने स्टैंड के पास प्राइवेट बसों के संचालन को अवैध करार देते हुए इस पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को एनएच मार्ग 24 को जाम कर दिया। इससे दिन में करीब 12 से डेढ़ बजे तक मार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।
बृहस्पतिवार को दोपहर में रोडवेज कर्मी नारे लगाते हुए रोडवेज स्टैंड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर खड़ा होकर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच कुछ रोडवेज बसों के चालकों ने अपनी बसों को सड़क के बीच में खड़ा करके मार्ग अवरुद्ध कर जाम लगा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिए जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारत से लेकर नेपाल तक मार्ग पर वाहन जाम में फंसे रहे। उधर, जाम की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने रोडवेज के कर्मचारियों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ। परिवहन निगम के एआरएम चंद्रकांत भास्कर का कहना है कि सवारियों को बैठाने को लेकर दो दिन पूर्व ही रोडवेज बस चालक व परिचालक को प्राइवेट बस के चालकों द्वारा मारा पीटा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले मंे आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। रोडवेज बस स्टेशन के करीब प्राइवेट बसों के संचालन से परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके संचालन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।