फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Principal and teacher group will be responsible for wrong information

Maharajganj News: गलत सूचना पर जिम्मेदार होंगे प्रधानाध्यापक व शिक्षक संकुल

Tue, 24 Oct 2023 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Principal and teacher group will be responsible for wrong information
- जिले में संचालित होने वाले सभी विद्यालयों को करना है पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय व मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से यू-डायस पोर्टल पर इस वर्ष भी पंजीकरण करना है। पहले से पंजीकृत कुल 3500 से अधिक विद्यालयों को इस बार भी पंजीकरण कराते हुए विद्यालय की जानकारियों को भरना है। उनकी ओर से भरी जानकारी में यदि कोई कमी मिलती है तो उसके लिए संस्था के प्रधानाध्यापक व संबंधित क्षेत्र के शिक्षक संकुल को जिम्मेदार माना जाएगा।


यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक को पहले पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद स्कूल में कक्षावार बच्चों की संख्या, शिक्षकों का विवरण व विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का विवरण दर्ज करना होता है। जिसके माध्यम से बेसिक शिक्षा या शासन में बैठे जिम्मेदार यू-डायस कोड के माध्यम से विद्यालय की सूचनाओं को एक क्लिक से जान लेते हैं। इस बार पंजीकरण में अभी बहुत से विद्यालयों ने रुचि नहीं दिखाई है, ऐसे में सभी को तेजी से पंजीकरण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि यू-डायस पर गलत सूचना पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक संकुल की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed