{"_id":"61afa2b0588846078a149b2a","slug":"prime-minister-s-view-maharajganj-news-gkp4190674149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के देखे के मौका मिलल बा, इहे सब कुछ बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के देखे के मौका मिलल बा, इहे सब कुछ बा
विज्ञापन
पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जाने वाले लोगो में लंच का वितरण करते नपा अध्यक्ष कृष्णगोपा?
- फोटो : MAHARAJGANJ
प्रधानमंत्री के देखे के मौका मिलल बा, इहे सब कुछ बा
भोर में ही गोरखपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे लोग, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने पूछा सबका हाल
महराजगंज। का हो चाचा... सब ठीक बा, बस में कौनो परेशानी नाही बा, अगर कौनो दिक्कत हो त बताव। बस में बैठे बुजुर्ग ने उत्साहित होकर कहा, बाबू सब ठीक बा। प्रधानमंत्री जी के देखे के मौका मिलल बा, इहे सबकुछ बा। अइसन लागत हवे जइसे कौनो उत्सव हो बा।
यह कहना है कि गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने बस से जा रहे 60 वर्षीय रामजनत का। सेमरा टोल प्लाजा के पास बस रुकी तो सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया बस में पहुंच गए। सभी को राम-राम बोलते हुए हालचाल पूछा, फिर जलपान कराया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अपनी निगरानी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पानी की बोतल एवं लंच पैकेट वितरित कराया। सभी लोग उनका अभिवादन करते हुए बस से गोरखपुर रवाना हो गए। इसी तरह की तस्वीर जिले के अन्य स्थानों पर देखने को मिली।
पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को बस से गोरखपुर रवाना कराया। उनका हालचाल पूछने के बाद नाश्ते आदि की व्यवस्था कराई। सिसवा क्षेत्र में अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को बस से रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सिसवां विधानसभा क्षेत्र की जनता गोरखपुर जा रही है।
विज्ञापन
नौतनवां क्षेत्र में जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी ने लोगों को बस से गोरखपुर रवाना कराया। सुबह से ही लोगों के जाने का क्रम शुरू हो गया था। नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बस में पहुंचकर लोगों को लंच पैकेट वितरित किया। ओम प्रकाश पटेल, सानंदन पटेल, लालजी गुप्ता, राकेश अग्रहरि, वीरेंद्र लोहिया, संजीव शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, श्याम नारायण यादव, अशोक विश्वकर्मा, राधेश्याम गुप्ता, रमेश मोदनवाल आदि व्यवस्था बेहतर बनाने में जुटे रहे। संवाद