फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prime Minister considers disabled people as having special qualities

Maharajganj News: दिव्यांगों को विशिष्ट गुणों से युक्त मानते हैं प्रधानमंत्री

Mon, 26 Feb 2024 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Feb 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister considers disabled people as having special qualities
महराजगंज। दिव्यांग लाभार्थियों को उपकरण वितरण के लिए वृहद शिविर का आयोजन सोमवार को धनेवा-धनेई में किया गया। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सहायक उपकरण वितरण के लिए दिसंबर में जब लाभार्थियों के चयन शिविर का आयोजन किया जा रहा था, तब कई लोगों को आशंका थी कि वास्तव में इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को लाभ मिलेगा कि नहीं। क्योंकि, पूर्व की सरकारों में आपका अनुभव ऐसा ही रहा है, लेकिन यह मोदी की गारंटी है, जिसमें लाभार्थियों को दो माह के भीतर आज सहायक उपकरणों का वितरण हो रहा है। इन उपकरणों से 1892 लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने विभिन्न पौराणिक और ऐतिहासिक पात्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में दिव्यांगता को बाधा नहीं माना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांगों को विशिष्ट गुणों से युक्त मानते हैं। इसीलिए उन्होंने विकलांग शब्द के स्थान पर दिव्यांग शब्द का प्रयोग किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के प्रयास से ऐतिहासिक शिविर का आयोजन जनपद में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 1892 लाभार्थियों को 3752 सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed