Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prices of firecrackers have risen by up to 20 percent, yet crowds have flocked to the market.

Maharajganj News: पटाखों के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े, फिर भी बाजार में उमड़ी भीड़

Sat, 07 Nov 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Prices of firecrackers have risen by up to 20 percent, yet crowds have flocked to the market.
महराजगंज। दिवाली को लेकर पीजी कॉलेज मैदान में पटाखा बाजार सज गया है। इस बार पटाखों की कीमत पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। व्यापारियों के मुताबिक कच्चे माल और परिवहन खर्च में बढ़ोतरी के कारण दाम बढ़े हैं। इसके बावजूद पटाखों की खरीदारी के लिए युवाओं और बच्चों की भीड़ दुकानों पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए फुलझड़ी, अनार, चकरी और पॉप-पॉप पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि बड़े स्काई शॉट, रॉकेट और बड़े अनार खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ग्रीन पटाखों की मांग भी बढ़ी है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लोग कम धुआं और कम आवाज वाले पटाखों को प्राथमिकता दे रहे हैं। धनतेरस पर बिक्री सामान्य रही, जबकि दीपावली तक इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पटाखों के दाम में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी
पीजी कॉलेज मैदान में लगे पटाखा बाजार में इस बार विभिन्न पटाखों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले बढ़ी हैं। फुलझड़ी 40 से 120 रुपये पैकेट, अनार 80 से 250 रुपये, चकरी 60 से 180 रुपये और रॉकेट 100 से 300 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं स्काई शॉट की कीमत 500 से 1500 रुपये तक है। पॉप-पॉप 30 रुपये और बम 50 से 200 रुपये प्रति डिब्बा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने जांचे सुरक्षा इंतजाम
शुक्रवार को सीओ सदर अंकुर गौतम और तहसीलदार पंकज शाही ने पुलिस बल के साथ पीजी कॉलेज मैदान में लगी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने दुकानदारों को प्रत्येक दुकान पर बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने, दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। साथ ही लाइसेंस के अनुसार ही पटाखों का भंडारण करने और दुकानों पर मूल्य सूची लगाने को कहा, ताकि ग्राहकों से निर्धारित कीमत से अधिक वसूली न हो। सीओ सदर ने कहा कि पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भीड़ नियंत्रण के लिए मैदान में पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग भी कराई गई है। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन की ओर से निर्धारित शर्तों का पालन कराया जा रहा है। दुकानदारों को सुरक्षा के साथ निर्धारित दर पर पटाखे बेचने के निर्देश दिए गए हैं।


धनतेरस पर जिले में 50 बैनामे, महराजगंज में सबसे अधिक रजिस्ट्री
महराजगंज। धनतेरस पर जमीन और संपत्ति की खरीदारी में भी लोगों ने रुचि दिखाई। जिले की तीनों तहसीलों में शुक्रवार को कुल 51 बैनामे दर्ज किए गए। इनमें महराजगंज तहसील में सबसे अधिक 31, नौतनवां में 11 और फरेंदा में आठ बैनामे हुए। नौतनवां के उपनिबंधक राकेश कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में कुल 11 दस्तावेज पंजीकृत हुए। इनमें आठ आम लोगों के बैनामे, एक सरकारी बैनामा और दो वसीयत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed