फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prepare vaccination action plan ahead of time

समय से पूर्व तैयार करें टीकाकरण की कार्ययोजना

Tue, 15 Dec 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Prepare vaccination action plan ahead of time
समय से पूर्व तैयार करें टीकाकरण की कार्ययोजना
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को दिया दिशानिर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना से संबंधित टीकाकरण जनवरी से होना प्रस्तावित है। प्रारंभिक तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार समय से पूर्व टीकाकरण की कार्ययोजना तैयार करें।
ये निर्देश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक दौर में जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को टीका लगना है। ऐसे में टीके को सुरक्षित रखे जाने व उन्हें टीका लगाने को लेकर सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए। प्राप्त होने वाले टीकों को अस्पतालों में सुरक्षित रखने की भी संपूर्ण व्यवस्था की जाए। टीकाकरण कार्य को सफल बनाने के लिए जिस भी प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता है, उसे संबंधित जिले के जिलाधिकारी व अन्य जिम्मेदारों से समन्वय स्थापित कर पूरा करा लिया जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कोरोना बचाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी, डीपीएम नीरज कुमार के साथ सभी सीएचसी के अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रारंभिक दौर में 10000 टीके मिलने का अनुमान
कोरोना बचाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जनवरी माह में प्रारंभिक दौर में जिले को 10000 टीके मिलने का अनुमान है। स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण को लेकर उनकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed