{"_id":"6772eebb8bd91b5a6f01d394","slug":"preparations-to-welcome-new-year-in-the-valleys-of-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139365-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल की वादियों में नए साल के स्वागत की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल की वादियों में नए साल के स्वागत की तैयारी
Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए कारोबारी भी जुट गए हैं। जगह-जगह कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार नेपाल में पर्यटकों के स्वागत में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। सोमवार को एक हजार से अधिक भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, लुंबिनी में खाना फेस्टिवल को लेकर होटल व्यावसायी संघ की ओर से विशेष रुचि है। लुंबिनी के बुद्ध ग्रामों में भगवान बुद्ध के जीवन परिचय का दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। बस्ती के पर्यटक रत्नेश सिंह, गोरखपुर शहर के नीलेश ने बताया कि अपने निजी साधन से पोखरा जा रहे हैं। बॉर्डर पर पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी सुविधा मिल रही है।
उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ग्यावली ने कहा कि घरेलू और भारतीय पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए महोत्सव का आयोजन किया गया है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं कि इस अवधि के दौरान भारतीय पर्यटकों की सुचारू आवाजाही में कोई समस्या न हो, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था ठीक से की जाएगी।
विज्ञापन
सूचना अधिकारी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात है। पर्यटकों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।
पर्यटकों को दे रहे छूट
सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन भैरहवा के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ट ने बताया कि सीमा पर सख्ती के बावजूद भारतीय पर्यटक नेपाल नए वर्ष में आ रहे हैं, जिस कारण हम लोग उत्साहित हैं। भारतीय पर्यटकों को बुकिंग के दौरान छूट दिया जा रहा है। फूड फेस्टिवल भारतीय पर्यटकों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। पोखरा, लुंबिनी और काठमांडों में भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।