{"_id":"69600957b93f6f07220d308d","slug":"preparations-for-khichdi-fair-in-full-swing-at-guru-gorakshanath-temple-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168703-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की तैयारियां तेज
विज्ञापन
मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे
महराजगंज। चौक नगर पंचायत के गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां तेज हो गईं हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा गोरक्षनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
नगर पंचायत चौक के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में आकर्षक साज-सज्जा कराई जा रही है। मंदिर तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराई जा रही है। मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए पार्किंग स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मंदिर परिसर में पौधारोपण भी कराया जा रहा है।