{"_id":"672141dc5589c515190a1ab1","slug":"preparations-complete-paddy-will-be-purchased-at-160-centers-from-november-1st-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134625-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तैयारियां पूरी पहली नवंबर से 160 केंद्रों पर होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तैयारियां पूरी पहली नवंबर से 160 केंद्रों पर होगी धान खरीद
Wed, 30 Oct 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में धान खरीद की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। किसानाें की सहूलियत के लिए इस बार जिले में 160 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र एक नवंबर से सक्रिय कर दिए जाएंगे। केंद्रों पर किसान 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर कामन धान बेच सकेंगे। इस दौरान उन्हें ढुलाई व पल्लेदारी के रूप में 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त देना होगा। यह धनराशि बाद में खाते में वापस कर दी जाएगी। अब तक 1575 किसानों ने धान की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकारी क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्र एक नवंबर से यह खरीद प्रारंभ करेंगे। इससे पहले ही वहां विपणन विभाग ने बैनर, तौल मशीन, झरना, नमी मापक यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध करा दिया है। अन्य व्यवस्था के लिए खरीद संस्थाओं के अधिकारी लगे हुए हैं। जिले में खाद्य विभाग के 34, पीसीएफ के 58, पीसीयू के 45, यूपीएसएस के 20 तथा भारतीय खाद्य निगम के तीन केंद्र हैं।
धान खरीद में गड़बड़ी न होने पाए, इसलिए क्रय केंद्रों पर सीधे शासन की निगरानी रहेगी। हर दिन हाेने वाली खरीद के साथ ही किसानों के बारे में जानकारी केंद्र प्रभारी से ली जाएगी। उन्हें हर दिन शाम को रिपोर्ट देना होगा। विभाग की ओर से औचक जांच भी कराए जाने की तैयारी है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि एक तारीक से क्रय केंद्र सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। शासन की ओर से सामान्य श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। सभी केंद्र पंजीकरण में लगे हैं। किसान विभाग के पोर्टल पर भी आवेदन कर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण वाले कृषक किसी भी केंद्र पर बिक्री कर सकेंगे।