फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pregneant Womens not move to Janani Suraksha yojana

स्वास्थ्य

Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
pregneant Womens not move to Janani Suraksha yojana
जननी सुरक्षा योजना से गर्भवती महिलाओं का मोहभंग
विज्ञापन

महराजगंज। शासन की ओर से तरह-तरह के लाभ दिए जाने के बाद भी गर्भवती महिलाएं सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने में रुचि नहीं ले रही हैं। पिछले वर्ष के अप्रैल की तुलना में इस वर्ष अप्रैल में सरकारी प्रसव इकाई पर जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की संख्या घट गई है। पिछले वर्ष अप्रैल में 2,465 ने योजना के तहत लाभ लिया था। वहीं इस वर्ष अप्रैल में केवल 1821 गर्भवती महिलाएं ही शामिल हैं। ऐसे में इस वर्ष अप्रैल में 644 लाभार्थी कम हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, उसके लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत हर माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। वहीं, जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के प्रसव के बाद उनके खाते में 1,400 रुपये भेजे जाते हैं, जिससे गर्भवती पौष्टिक आहार लेती रहे और किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद भी जननी सुरक्षा योजना के तहत जिले में लाभार्थियों के संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम हो गई है। अप्रैल 2022 में सरकारी प्रसव इकाई पर कुल 3,314 गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव व जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभ दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी सीएचसी के अधीक्षकों को जरूरी निर्देश दिए गए थे, लेकिन सभी प्रसव इकाई को मिलाकर केवल 1,821 गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव हुए हैं। वर्ष 2021 के अप्रैल माह में कुल 2,465 गर्भवती महिलाओं ने सरकारी अस्पतालों पर संस्थागत प्रसव कराते हुए जननी सुरक्षा योजना का लाभ लिया था।
विज्ञापन

----------------
सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव हो और गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। जिन अस्पतालों पर संस्थागत प्रसव की प्रगति खराब है, वहां सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed