{"_id":"687e9869dc2932ad450d958e","slug":"pregnant-woman-cheated-of-25-thousand-rupees-by-luring-her-to-get-the-benefit-of-government-scheme-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155220-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्भवती को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा दे 25 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्भवती को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा दे 25 हजार की ठगी
Tue, 22 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनकटिया में गर्भवती को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को लखनऊ का डाॅक्टर बताकर आशा कार्यकर्ता को कांफ्रेंस काॅल किया था। बनकटिया निवासी शशिकांत कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी गर्भवती है। सोमवार को एक अंजान नंबर से फोन आया, जिसमें गांव की आशा कांफ्रेंस पर जुड़ी थीं। आशा सिरजावती ने बताया कि लखनऊ के डाॅक्टर लाइन पर हैं, आपसे आपकी पत्नी के बारे में कुछ जानकारी लेना चाहते हैं।
व्यक्ति ने पत्नी के खाते में सरकारी सहायता भेजने की बात कहकर मेरा खाता नंबर और पेटीएम के बारे में पूछा। उसने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए आपके खाते में 15 हजार रुपये होना चाहिए, आपके खाते में मात्र 10 हजार ही है। उसने 15 हजार रुपये और मंगाने की बात कही।
मैंने अपने रिश्तेदार से रुपये मंगा लिए। इसके बाद वह पूरा पैसा किसी शिवम प्रजापति नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वह पुनः 15 हजार रुपये और मंगाने की बात कही। इसके बाद मुझे शक हुआ।
विज्ञापन
फोन काटकर मैंने अपना बैलेंस चेक किया तो पूरा पैसा गायब था। मैं आशा के पास पहुंचा जहां आशा अपने मोबाइल से उसी व्यक्ति से बात कर रही थी। आशा सिरजावती ने बताया कि मेरे नंबर पर फोन आया और गर्भवती महिला का नाम बताकर कहा गया कि उनकी देखभाल समय पर होती है या नहीं। शशिकांत कृष्ण त्रिपाठी ने परतावल चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उप निरीक्षक अंकित चौरसिया ने बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दिया गया है। संवाद