फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PRD soldiers enumerated the difficulties, demanded separation of the department

Maharajganj News: पीआरडी जवानों ने गिनाई दुश्वारी, विभाग अलग करने की मांग

Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
PRD soldiers enumerated the difficulties, demanded separation of the department
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा
विज्ञापन

महराजगंज। प्रांतीय रक्षक दल ने बुधवार को बैठक के बाद निजी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। पीआरडी जवानों ने विभाग युवा कल्याण से अलग करने के लिए आवाज बुलंद की।

जवानों को संबोधित करते हुए ओंकार सिंह ने कहा कि पीआरडी जवानों की पहचान आजाद हिंद फौज से है। जिसका नाम बदलकर अब पीआरडी किया गया है। होमगार्ड की तरह ही ड्यूटी करते हैं, लेकिन 395 रुपये नौकरी दी जाती है। जबकि, हाइकोर्ट ने होमगार्ड के बराबर वेतन भत्ता देने के लिए आदेश भी दिया है। उत्तराखंड में पीआरडी को 650 रुपये का दैनिक भत्ता मिलता है। इसलिए यूपी में भी उन्हीं की तर्ज पर भुगतान की व्यवस्था होनी चाहिए। विजय कुमार ने कहा कि हमारे विभाग में युवा कल्याण जोड़ा गया है जिसका कोई मतलब हमारे लिए नहीं इसलिए हमारा विभाग इससे अलग किया जाए और उन्हें दो सेट वर्दी दिया जाए। उदयराज गुप्ता, महातम, शेष मणि, सुदर्शन, अजय चंद, बदरी, राम सूचित, छेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed