{"_id":"685552a515d51953640e4b09","slug":"prd-jawan-died-in-a-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-152401-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत
Fri, 20 Jun 2025 05:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिकौरा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार पीआरडी जवान की मौत हो गई। उनके मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के निरालानगर निवासी पीआरडी जवान धरनीधर गुप्ता (52) बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे साइकिल से पुरदंरपुर थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। अभी वह मनिकौरा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर मनोज राय ने बताया कि वाहन को ट्रेस किया जा रहा है।