फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan was made on the basis of fake caste certificate, DM canceled it

Maharajganj News: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे बने थे प्रधान, डीएम ने किया निरस्त

Wed, 31 Jan 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Pradhan was made on the basis of fake caste certificate, DM canceled it
महराजगंज। पिपरा काजी ग्राम पंचायत के चुनाव में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे प्रधान बने नरेंद्र देव का चुनाव जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित प्रधान पद पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में निचलौल तहसील क्षेत्र के पिपरा काजी ग्राम पंचायत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी। इसमें गांव के नरेंद्र देव ग्राम प्रधान बने थे। चुनाव बाद इसी गांव के मनोज ने विरोध करते हुए इस आशय का परिवाद दायर की थी कि नरेंद्र ने फर्जी तरीके से अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र बनवाकर चुनाव लड़ा है। इस पर उच्चाधिकारियों ने कमेटी गठित कर जाति प्रमाणपत्र की जांच कराई थी। इसमें पाया गया था कि नरेंद्र कहार जाति के हैं जो पिछड़ा वर्ग में आते हैं। एसडीएम निचलौल ने बताया कि जांच में मामला सही मिलने पर प्रधान पद के चुनाव को शून्य घोषित करते हुए प्रधान पद रिक्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed