{"_id":"676866d804b3dbfd590d80b6","slug":"practical-exam-from-23rd-january-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138734-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी से
Mon, 23 Dec 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि भी शुक्रवार को घोषित हो चुकी है। परीक्षा तिथि निर्धारित होने के बाद विद्यार्थी तो प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तैयार हैं, लेकिन स्कूल की प्रयोगशाला परीक्षा के लिए कितनी तैयार है, स्कूलों को इसकी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। इसके लिए आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। 25 दिसंबर से पहले इसकी रिपोर्ट देनी होगी, जिसकी पड़ताल 26 से 31 दिसंबर के बीच करते हुए रिपोर्ट की सत्यता परखेगा।
23 जनवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा प्रारंभ होगी। बोर्ड में इस बार जनपद से 72 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 12वीं में जहां भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की परीक्षा होती है वहीं 10वीं में शारीरिक शिक्षा का प्रैक्टिकल होता है। प्रयोगात्मक परीक्षा के मद्देनजर 278 माध्यमिक स्कूलों से प्रयोगशालाओं के संबंध में 25 दिसंबर से पहले रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञान की तीनों प्रयोगशाला में क्या संसाधन हैं इसकी जानकारी प्रधानाचार्य ऑनलाइन माध्यम से देंगे। 26 दिसंबर से विभाग रिपोर्ट के आधार पर पड़ताल करेगा कि स्कूल ने जो रिपोर्ट दी है वह कितनी प्रमाणिक है। जनवरी में विभाग की ओर से रिपोर्ट दी जाएगी। इसी आधार पर प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए स्कूलों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में प्रयोगशाला की स्थिति के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पड़ताल कराकर रिपोर्ट बोर्ड को प्रेषित किया जाएगा, जिससे संसाधन युक्त स्कूलों को प्रयोगात्मक के लिए चयन किया जा सके।
-प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक