फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power outage in 100 villages due to a tree falling on the main line.

Maharajganj News: मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से 100 गांवों में बिजली गुल

Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Power outage in 100 villages due to a tree falling on the main line.
अड्डा बाजार। कौलही रेलवे ढाला के पास शुक्रवार रात 3:15 बजे तेज हवा और बारिश के बीच यूकेलिप्टस का पेड़ 33 केवी मेन लाइन पर गिर गया। इससे हाइडिल में ब्रेकडाउन होने के बाद क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन



सुबह से कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। दोपहर 12:30 बजे मेन लाइन ठीक कर उपकेंद्र तक बिजली पहुंचाई गई। बरवा कला, अड्डा बाजार और भागीरथपुर फीडर की आपूर्ति बहाल करने का काम चल ही रहा था कि 2:30 बजे फिर मेन लाइन में खराबी आ गई।
विज्ञापन




जांच में भागीरथपुर के पास तेज हवा से सागौन के पेड़ों की डालियां तारों से टकराने की जानकारी मिली। मूसलाधार बारिश के बीच टहनियां काटकर लाइन को दुरुस्त किया गया। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि लगातार बारिश से मिट्टी गीली होने के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कर्मचारी विपरीत मौसम में भी आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed