फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   potholed roads become fatal

Maharajganj News: कीचड़ और जलभराव से गड्ढायुक्त सड़कें बनीं जानलेवा

Sun, 02 Jul 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
potholed roads become fatal
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में बरसात से जलभराव की स्थित।संवाद
फोटो
विज्ञापन

सड़क से आने जाने जरा भी चूक हुई तो दुर्घटना होनी तय
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में बारिश होने पर असल तस्वीर सामने आ गई है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में कीचड़ व जलभराव वाली गड्ढायुक्त सड़कें जानलेवा साबित हो सकती हैं। आने-जाने के दौरान थोड़ी सी असावधानी पर दुर्घटना तय है। अमरूतियां व पड़री मोहल्ले की गड्ढायुक्त सड़कों पर जलभराव है।
शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में पड़ताल के दौरान विकास की वास्तविक तस्वीर सामने आई। सदर कोतवाली के बगल से होकर जाने वाले रास्ते पर जलभराव दिखा। लोग पानी से होकर आते-जाते दिखे। हरिंद्र तिवारी ने बताया कि हर साल बारिश में यही हालत होता है। नाली हर साल बनती है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नही है। बारिश तेज होने पर नाली ओवरफ्लो हो जाती है और उसका पानी सड़क पर आ जाता है।
विज्ञापन

मोनू ने कहा कि शहर का विकास सिर्फ फाइलों में होता है। असल तस्वीर तो अब दिख रही है। आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ेगी। सदर ब्लॉक परिसर में चहारदीवारी के पास दो कर्मी वाटर पंप लगाकर पानी निकालने की तैयारी में जुटे थे। परिसर में जलभराव होने से समस्या बढ़ गई है। नालियों का पानी परिसर में पहुंच गया है। बदबू के कारण लोग परेशान है। दोनों कर्मी ने कहा कि भैया हर साल की यह समस्या है। अब तो आदत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के काॅलेज रोड पर जाने के बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने रोड के दूसरी ओर से अंदर जाने पर जलभराव दिखा। अंदर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जलभराव था। परिसर में एक बच्चा दिख रहा था। पीछे की चहारदीवारी टूटने के साथ ही नाली भी चोक है। हनुमानगढ़ी चौराहे के बगल से पड़री जाने वाले मार्ग पर जलभराव दिखा। इस दौरान लोग पानी के रास्ते आते-जाते दिखे। सड़क पर गड्ढे भी हैं। जलभराव के कारण बाइक सवार धीरे-धीरे चल रहे थे। बाइक से आ रहे जितेंद्र अनियंत्रित होकर गिर गए। उन्होंने कहा कि बहुत समस्या है। गड्ढायुक्त सड़कों में पानी भर जाता है।
पड़री और वीरबहादुर नगर मोहल्ले में सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। गड्ढे को ढकने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से ईंट का टुकड़ा गिराया गया है। अमरूतियां वार्ड में बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी गेट के सामने जलभराव रहा।
...
फोटो
अमरूतियां मोहल्ले में सड़क पर धान की रोपाई

महराजगंज। शहर के अमरूतियां मोहल्ले में सड़क पर कीचड होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई तो शुक्रवार को धान की रोपाई कर विरोध जताया। राजकुमार, सुरेश गौतम, परदेशी व संजय मद्धेशिया ने कहा कि सड़क ठीक कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सड़क गड्ढायुक्त हुई तो मिट्टी गिराकर भर दिया गया। अब बारिश में मिट्टी कीचड़ में बदल गई है। संवाद
...

बस स्टेशन परिसर में कीचड, सड़क के किनारे खड़ी हो रहीं बसें
शहर में निर्माणाधीन बस स्टेशन परिसर में कीचड होने के कारण बसें सड़क के किनारे खड़ी की जा रही हैं। यात्रियों को बस में सवार होने के दौरान परेशानी हो रही है। स्टेशन निर्माण धीमी गति होने के कारण यह समस्या हो रही है। गोरखपुर जा रहे राकेश ने बताया कि समस्याओं पर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। शनिवार को सड़क के किनारे बस खड़ी हुई तो बैठने के लिए होड़ लग गई। धक्क-मुक्की करते हुए लोग बस में सवार हुए।


...
कोट

शहर के लोगों की समस्याओं को दूर कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। नालियाें की सफाई कराई जा चुकी है। अगर कहीं से शिकायत मिल रही है तो सफाई कर्मियों की टीम मौके पर भेजकर तुरंत समस्या दूर कराई जा रही है।



-डॉ. पुष्पलता मंगल, अध्यक्ष, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed