फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Posters will be put up of tax defaulters and traffic rule violators

Maharajganj News: टैक्स बकाएदारों व यातायात नियम तोड़ने वालों के लगेंगे पोस्टर

Tue, 18 Feb 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Posters will be put up of tax defaulters and traffic rule violators
महराजगंज। टैक्स बकाया और यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं है। परिवहन विभाग अब ऐसे लोगों की सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग अपने तमाम प्रयासों के बाद भी न तो वाहन टैक्स बकाएदारों से पैसा जमाकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर पा रहा और न ही यातायात नियम का अनुपालन ही सुनिश्चित करा पा रहा। इसे देखते हुए अब नए प्रयास से वसूली और नियमों का अनुपालन तय कराने के लिए सार्वजनिक पोस्टर योजना का सहारा लेने की तैयारी कर रहा है।
परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स की वसूली के लिए ओटीएस योजना नवंबर 2024 से 5 फरवरी तक प्रभावी की, जिससे अधिक से अधिक बकाएदारों का टैक्स जमा हो सके, लेकिन सिर्फ 160 ने ही टैक्स जमा किया। 801 लोग अभी भी बाकी रह गए।
विज्ञापन

विभाग बकाएदारों का विवरण व फोटो एकत्रित कराने में जुटा है, जिससे पोस्टर बनवाकर चस्पा कराया जा सके। बतादें कि पहले सिर्फ 10 बड़े बकाएदारों की सूचना ही सिर्फ एआरटीओ ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर चस्पा होती थी। इसी तरह यातायात नियमों का उल्लंघन जुर्माना कार्रवाई के बाद भी तोड़ने वालों का खाका भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed