फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Postal Department will deliver ODOP products to home, effective from October 2

Maharajganj News: डाक विभाग घर तक पहुंचाएगा ओडीओपी उत्पाद, 2 अक्तूबर से लागू

Thu, 21 Aug 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Postal Department will deliver ODOP products to home, effective from October 2
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय टैरिफ युद्ध के बीच स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी मुहिम शुरू कर डाकघरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अब घर बैठे डाक विभाग से ओडीओपी उत्पाद मंगाए जा सकेंगे। दो अक्टूबर से यह व्यवस्था प्रभावी करने की तैयारी की जा रही है। वैश्विक आयात और निर्यात के लिए टैरिफ (टैक्स) बढ़ने के बाद भारत सरकार ने स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने के तहत यह मुहिम शुरू की है। बलिया का सत्तू हो या अयोध्या के गुड़ की मिठास हर देशवासी तक स्वदेशी सशक्तिकरण अभियान के तहत इनकी पहुंच सुनिश्चित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रखने वाले डाकघरों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। अभियान के तहत किसी भी क्षेत्र के निवासी डाक विभाग से ओडीओपी उत्पाद मंगा सकेंगे। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की वस्तुओं को मंगाने के लिए ओडीओपी उत्पाद मूल्य के साथ 20 से 30 रुपये का भुगतान कर एक किलो वजन तक की सामग्री मंगाई जा सकती है। काशी, प्रयाग डाक प्रखंड में जहां ओडीओपी मंगाने के साथ साथ सत्तू और गुड़ जैसी वस्तुओं की बिक्री की व्यवस्था तक डाकघरों में शुरू कर दी गई है वहीं जनपद के प्रधान डाकघर में 2 अक्टूबर से यह व्यवस्था शुरू करने के संदर्भ में पत्र प्राप्त हुआ है। ओडीओपी की और मजबूत होगी धाक : स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद की व्यवस्था पूरे देश में प्रभावी है। योजना के तहत हर जनपद के एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। बलिया से सत्तू, औरैया से प्रसंस्कृत देशी घी, प्रतापगढ़ का आंवला उत्पाद, आगरा का पेठा इत्यादि खाद्य सामग्री ओडीओपी में शामिल हैं। अब इन्हें डाक विभाग की मदद से उत्पाद मूल्य पर मंगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed