{"_id":"6213e10f567d3720cb73a258","slug":"polling-personels-trained-maharajganj-news-gkp4277194103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिकों को किया गया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिकों को किया गया प्रशिक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कार्मिकों को किया गया प्रशिक्षित
महराजगंज। जिले में मतदान कराने के लिए लगाए गए मतदान कार्मिक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। इस कार्य को पूरे मनोयोग से किया जाए। कहीं से भी शिथिलता प्रदर्शित न की जाए।
ये बातें प्रभारी अधिकारी कार्मिक गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कार्मिकों में व्यावहारिक के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान का होना आवश्यक है। ऐसे में, मतदान कराने की प्रक्रिया को भली भांति समझ लें। मतदान पार्टियों में शामिल सभी सदस्यों की भूमिका अहम है। यदि मतदान अवधि में कहीं कोई समस्या हो, तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। मास्टर ट्रेनर के रुप में परियोजना निदेशक आरके पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने भी कार्मिकों को मतदान से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान की। मतदान केंद्र की प्रत्यक्ष व्यवस्था का चित्रण करके भी दिखाया गया। इस दौरान डीपीआरओ केबी वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय, मनोज प्रजापति, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
तीसरे दिन 39 कार्मिक अनुपस्थित
तीसरे दिन के प्रशिक्षण में कुल 39 कार्मिक अनुपस्थित रहे। सहायक अधिकारी कार्मिक जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों ने यदि 27 फरवरी तक प्रशिक्षण नहीं लिया, तो उनके विरुद्ध एफआईआर कराते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए आयोग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
छूटे कार्मिकों को लगाई गई बूस्टर डोज
प्रशिक्षण में पहुंचे ऐसे कार्मिक जिनको बूस्टर डोज नहीं लगी है। उन्हें कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज भी लगाई गई। उधर, प्रशिक्षण के तीसरे दिन भी कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।