{"_id":"8a14a7256930e3eeedd77ff6dbe521bc","slug":"poling-parties-to-be-depat-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने निचलौल समेत कई थानों में मीटिंग कर व्यवस्था का हाल जाना
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे ब्लॉक केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचेगी। तीसरे चरण में शनिवार को मिठौरा, सिसवा बाजार और निचलौल ब्लॉकों में मतदान होना है।
प्रथम व द्वितीय चरण के सकुशल चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन ने तीसरे चरण की तैयारी भी पूरी कर ली है। कहीं से कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए भारी फोर्स की तैनाती की गई है। व्यवस्था का हाल जानने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव व एसपी भारत सिंह यादव ने निचलौल, घुघली समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा किया और व्यवस्था देखी।
तीसरे चरण में मिठौरा, सिसवा बाजार व निचलौल ब्लॉक में शनिवार को मतदान होने है। मिठौरा ब्लॉक में 87 ग्राम पंचायत, 1133 ग्राम पंचायत वार्ड, सिसवा बाजार में 77 ग्राम पंचायत व 973 ग्राम पंचायत वार्ड व निचलौल में 108 ग्राम पंचायत व 1334 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होने हैं।
विज्ञापन
तीसरे चरण में पांच अतिसंवेदनशील प्लस, 15 अतिसंवेदनशील व 26 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जहां भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। इसके लिए 34 कलस्टर मोबाइल, सात थाना मोबाइल, पांच रिजर्व पुलिस, छह थाना अतिरिक्त मोबाइल, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ जोनल मजिस्ट्रेट, चार एसडीएम, नौ आउट पोस्ट, आठ बैरियर के अलावा डीएम व एसपी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को ब्लॉक केंद्रों से पोलिंग पार्टिंयां रवाना होंगी।