फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police sent the young man who married after hiding his religion to jail

Maharajganj News: धर्म छिपाकर शादी करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 23 Nov 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police sent the young man who married after hiding his religion to jail
सोनौली। धर्म छिपाकर शादी करने और बाद में पत्नी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में सोनौली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। मामला उजागर होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने 18 नवंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि करीब 9 साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे विवाह किया। बाद में संदेह होने पर जब युवक की असलियत सामने आई तो वह मानसिक रूप से टूट गई। आरोप है कि शादी के बाद पति शाहनवाज, ससुर, देवर और परिवार के अन्य सदस्य उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। तहरीर में यह भी कहा गया था कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसे गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने कुछ रिश्तेदारों पर अनुचित व्यवहार और प्रलोभन देने का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी व धार्मिक स्वतंत्रता का हनन जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed