{"_id":"6a2b17a3b798f3d4de0de122","slug":"police-launched-a-campaign-to-check-the-security-arrangements-at-banks-and-atms-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179040-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस ने अभियान चलाकर बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस ने अभियान चलाकर बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था जांची
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई, चलाया चेकिंग अभियान
महराजगंज। जनपद में बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को पुलिस ने विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम बूथों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। साथ ही बैंकों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई और एटीएम बूथों के आसपास भी सतर्क निगरानी बरती गई।
चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए कहा। इसके अलावा बैंक ग्राहकों को भी साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने ग्राहकों को सलाह दी कि वे अपने एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी, बैंक खाता संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी या संदेहास्पद गतिविधि की आशंका होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील भी की गई।
अभियान के तहत बैंकों के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की जांच की गई तथा आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस ने आमजन से बड़ी धनराशि जमा या निकासी के समय विशेष सावधानी बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता लेने की भी अपील की।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ऐसे चेकिंग एवं जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।