फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police launched a campaign in various police station areas

Maharajganj News: खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 1351 का चालान

Tue, 06 Oct 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police launched a campaign in various police station areas
महराजगंज। खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर रात जिलेभर में अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में शराब की दुकानों के आसपास, बाजारों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान 123 स्थानों की जांच कर 1351 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों को पकड़ा और उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से कई बार विवाद की स्थिति बनने के साथ शांति व्यवस्था प्रभावित होती है। इसे देखते हुए शराब की दुकानों के आसपास निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed