{"_id":"62322017bbedc13b7e31bb90","slug":"police-found-missing-married-woman-from-home-maharajganj-news-gkp430213687","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता विवाहिता पुलिस को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता विवाहिता पुलिस को मिली
विज्ञापन
घर से लापता विवाहिता पुलिस को मिली
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता पबजी खेलते खेलते संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता के पति समेत उसके माता पिता उसकी तलाश में जुटे थे। पता न चलने पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने उसे ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया।
इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाहिता 3 फरवरी को अचानक घर से लापता हो गई। उसके रहस्यमय ढंग से लापता होने के संबंध में श्यामदेउरवा थाने पर परिजनों द्वारा मुकदमा गुमशुदगी का दर्ज कराया गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए अतिरिक्त निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान के नेतृत्व में विवाहिता को ढूंढ निकालने के लिए टीम गठित की गई।
अतिरिक्त निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान द्वारा सर्विलांस सेल महराजगंज से मिले इनपुट के आधार और उनके परिजनों के सहयोग से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।