फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police custudy in crop

Maharajganj News: कड़ी मशक्कत के बाद 85 बोरी गेहूं किया बरामद

Thu, 27 Apr 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
police custudy in crop
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव अहिरौली में मंगलवार रात गेहूं डंप होने की सूचना किसी ने उपजिलाधिकारी नौतनवां दिनेश कुमार मिश्रा को दी। उपजिलाधिकारी नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव व पुलिस के साथ अहिरौली गांव में छापा डाला। काफी जद्दोजहद के बाद 85 बोरी गेहूं बरामद कर नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया। नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व गालीगलौज के साथ मारने पीटने की धमकी देने के आरोप में विजय प्रताप उर्फ नागा सिंह,जय सिंह व अवधेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि 85 बोरी गेहूं बरामद कर कस्टम को सौंप दिया गया। तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी का चालान
पनियरा। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया है। कई माह से आरोपी की तलाश की जा रही थी। यह जानकारी उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed