फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police came closer to uncovering the robbery incident

Maharajganj News: लूट की घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police came closer to uncovering the robbery incident
पनियरा क्षेत्र से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ, लुटेरों के ठहरने की मिली थी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा जंगल समय माता स्थान के पास लूट की घटना में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। लूट की घटना काे अंजाम देने वालों तक पुलिस पहुंचने की कोशिश कर रही है। पनियरा क्षेत्र से कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लुटेरों के तार उन लोगों से जुड़े होने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी गांव के कुछ लोगों को बृजमनगंज लेहड़ा जंगल में हुई लूट के घटना के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिन बदमाशों ने लेहड़ा जंगल में लूट की घटना को अंजाम दिया है। उनमें से कुछ बदमाशों का मोबाइल फोन का लोकेशन मुजुरी गांव के पास बताई जा रही है। पुलिस की चार टीमों ने मुजुरी गांव के एक शख्स के घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर लूट की घटना के मामले में सख्ती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

------------
गोली मार कर लूटे थे रकम
बीते दिनों बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा जंगल में समय माता स्थान के पास गोरखपुर से बृजमनगंज जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने अभिमन्यू को गोली मार कर घायल किया। था। बैग में रखा दो लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस पिछले सात दिनों से लूटरों का पता लगा रही है,लेकिन उसे किसी के बारे में पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

पुलिस को मिले कुछ अहम सुराग

पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसपर पुलिस काम कर रही है। पुलिस को विश्वास है कि जिस सुराग पर टीम काम कर रही है, उससे बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। पुलिस का मानना है कि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो निश्चित रूप से जल्द ही सफलता मिल जाएगी।

---------------------
कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लूट की घटना के मामले में संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed