फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police arrived on the information of occupation of barn land

Maharajganj News: खलिहान की जमीन पर कब्जा की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sun, 13 Apr 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Police arrived on the information of occupation of barn land
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम कोटवा में खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दबंगों की ओर से खलिहान की सार्वजनिक भूमि पर जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसी ने इसकी शिकायत एक्स के माध्यम से उच्चाधिकारियों से भी कर दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाया। ग्रामीणों का कहना है कि आराजी नंबर 298 जो राजस्व अभिलेख में खलिहान दर्ज है। इसके सटे उत्तर दिशा में आराजी नंबर 297 सड़क दृष्टि बोर्ड दर्ज है। यह जमीन वर्षों से खलिहान के रूप में उपयोग की जाती रही है और यह गांव की सामूहिक संपत्ति है।
विज्ञापन

यह जमीन सभी किसानों के लिए जरूरी है। खलिहान की जमीन से सटे दक्षिण दिशा में कुछ दबंगों की ओर से कृषि भूमि को प्लाटिंग कर जमीन बेचने की तैयारी की जा रही है। उनके द्वारा खलिहान की भूमि को रास्ता बनाया जा रहा है। यदि इस पर कब्जा हो गया तो हमें अनाज सुखाने के लिए जगह नहीं मिलेगी। प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल रुद्रप्रताप ने बताया कि खलिहान की भूमि के कुछ हिस्से में जल जीवन मिशन के तहत नलकूप का भवन बना है। उक्त भूमि पर पहले पिलर लगाकर अतिक्रमण किया गया था जिसे हटा दिया गया है। खलिहान की भूमि पर किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed