फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police Arrested one accused in Syber case

फर्जी फेसबुक आईडी से युवती को करता था बदनाम

Thu, 09 Sep 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police Arrested one accused in Syber case
पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरभरिया स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने से बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसके बाद टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बृहस्पतिवार को कार्यालय कक्ष में मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गत दिनों एक युवती कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक द्वारा फेसबुक प्लेटफॉर्म पर फर्जी तरीके से फेसबुक आईडी बनाकर उनकी प्रोफाइल तस्वीरों पर अश्लील कमेंट करते हुए बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के सरभरिया स्थित एक पेट्रौल पंप के सामने एक संदिग्ध युवक खड़ा है। उक्त सूचना के आधार पर साइबर सेल को जानकारी देते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद सख्ती से पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम दिलीप पटेल निवासी रामपुर बुजुर्ग बताया।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2020 में एक गांव में एक युवती से हुआ था। शक था कि शादी से पहले पत्नी की दोस्ती एक नेता युवक से है। जिसे लेकर वह काफी मानसिक तनाव में रहते हुए बदला लेने की ठान ली। उसके बाद पत्नी की रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अलग- अलग फर्जी फेसबुक आईडी बनाया। उसके बाद प्रोफाइल फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उसका जीवन बर्बाद करने की कोशिश करने लगा। आरोपी युवक के पास से दो निजी कंपनियों के 32 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं जबकि 15 आधार कार्ड व तीन मोबाइल सेट जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed