फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police arrested all four accused of assault

Maharajganj News: मारपीट के चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 20 Feb 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police arrested all four accused of assault
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को पुरानी रंजिश में एक युवक को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के झींगुरीजोत निवासी कन्हैया के ऊपर कुछ लोगों ने रॉड, लाठी और पंच से हमला किया था। हमले में कन्हैया को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले में पीड़ित ने पड़ोसी वीरेंद्र उर्फ मोनू, सुरेंद्र उर्फ सोनू और पानमती के साथ-साथ सिद्धार्थनगर के कलनाखोर निवासी कोइल उर्फ शैलेंद्र के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed