फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   polece strictly closed shop

मुस्तैद रही पुलिस, बंद रहीं दुकानें

Sat, 11 Jul 2020 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
polece strictly closed shop
सक्सेना चौक पर लोगो को रोक कर पूछताछ करते सदर कोतवाल अखिलेश सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
पुलिस ने बरती सख्ती, बंद रही दुकानें
विज्ञापन

लॉकडाउन के पहले फेज जैसा पसरा रहा सन्नाटा, चौक-चौराहों पर तैनात रही पुलिस
महराजगंज। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में लॉकडाउन जैसा प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार की दोपहर बाद बीते 25 मार्च जैसा नजारा शहर से लेकर गांव तक दिखा। वहीं पुलिस की सख्ती हर तरफ दिखी। अनावश्यक घूमते हुए जो मिला उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया। नौतनवां कस्बे में तो पुलिस ने साइकिल की हवा ही निकाल दी। सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता दिखी। जिले के सभी स्थानों पर दुकानें बंद रहीं और पुलिस का कड़ा पहरा रहा। अधिकारियों ने प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक प्रतिबंधों के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है, जिसके क्रम में शनिवार को नगर के किसी भी प्रमुख मार्ग पर दवा की दुकान को छोड़कर अन्य कोई भी प्रतिष्ठान खुले नहीं मिले। सड़कों पर भी लॉकडाउन जैसा सन्नाटा पसरा रहा। इसी प्रकार परतावल चौक, फरेंदा तिराहे, निचलौल, घुघली, पनियरा, धानी, बृजमनगंज, कोल्हुई, सोनौली, ठूठीबारी एवं सिसवां में भी व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मालवाहक, स्वास्थ्य सुविधा व पुलिस के ही अधिकांश वाहन सड़क पर नजर आए। नगर के सक्सेना चौक समेत जिले में जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों ने भी वाहन से आने-जाने वालों से पूछताछ की। बिना मास्क व बेवजह घूम रहे लोगों का चालान भी काटा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में प्रतिबंध का पूरी कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। बिना मास्क व बेवजह घूम रहे लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। प्रतिबंध लगने के बाद जिले में संचालित होने वाली मदिरा की दुकानें भी बंद रही।
विज्ञापन

रोडवेज बसों का संचालन भी रहा ठप
जिले में रोडवेज बसों का संचालन भी ठप रहा। कुछ जरूरतमंद छोटे वाहनों से आते-जाते देखे गए। ट्रेन आदि से यात्रा करके आने वाले लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मुख्य मार्गों पर कुछ रोडवेज बसों का संचालन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed