फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Poachers made deadly attack on forest inspector

Maharajganj News: वन दरोगा पर शिकारियों ने किया जानलेवा हमला

Sun, 08 Dec 2024 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Poachers made deadly attack on forest inspector
निचलौल। मधवलिया वन रेंज के दुधराई बीट में शनिवार को गश्त पर निकले वन दरोगा पर मछली के शिकारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों की मदद से घायल वन दरोगा को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। उपचार के बाद वन दरोगा ने थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वन दरोगा कलाम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह जंगल की वन संपदा और वन्य जीवों की सुरक्षा को लिए शनिवार को गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शिकारी झरही नदी में मछली पकड़ रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर शिकारी आक्रोशित हो उठे। वह कुछ समझ पाते कि शिकारियों ने उनपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वन दरोगा का आरोप है कि शिकारियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि घटना के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर मिली है। वन दरोगा पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed