फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PM's Mann Ki Baat inspires us to do something

Maharajganj News: ‘पीएम के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की देता है प्रेरणा’

Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
PM's Mann Ki Baat inspires us to do something
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महराजगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर सुना। यह इस कार्यक्रम का 119 वां संस्करण था।
विज्ञापन

जिले में 2084 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सुना। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने महराजगंज नगर मंडल के बूथ संख्या 200 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकर सुना। मन की बात पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की, समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 को हुई थी और तब से यह आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी इसके जरिए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं, और भारत की वैश्विक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, अशोक पटेल, अमरनाथ पटेल, आकाश श्रीवास्तव, लालजी गुप्ता, सानंदन पटेल, श्याम नारायण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed