{"_id":"627d55e207db1373264df811","slug":"pm-modi-historical-welcome-at-budha-birthplace-maharajganj-news-gkp4366487182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तथागत की जन्म स्थली पर भारतीय प्रधानमंत्री ऐतिहासिक होगा स्वागत ़़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तथागत की जन्म स्थली पर भारतीय प्रधानमंत्री ऐतिहासिक होगा स्वागत ़़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध की जन्मस्थली पर पीएम मोदी का होगा ऐतिहासिक स्वागत
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुंबिनी में 16 मई को आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तथागत की जन्मस्थली लुंबिनी सज रही है। तोरण द्वारा बनाए जा रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने में लुंबिनी विकास कोष जुटा है। प्रधानमंत्री लुंबिनी में पहली बार जाने वाले हैं। वर्ष 2014 में वह लुंबिनी जाने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से मुक्तिनाथ से ही लौट गए थे।
लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रचार समन्वयक सिद्धिचरण भट्टराई ने कहा कि मायादेवी मंदिर परिसर की रंगाई-पुताई अंतिम चरण में है। लुंबिनी में चार हेलीपैड का निर्माण, स्वागत द्वार समेत अन्य कार्य तेजी से हो रहा है। मोदी 16 मई को सुबह 11 बजे लुंबिनी पहुंचेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा लुंबिनी में पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। उसके बाद, मोदी मायादेवी मंदिर जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा बनाए जाने वाले बौद्ध बिहार की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लुंबिनी में दो से तीन घंटे रुक सकते हैं।
--------
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ भारत के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के अधीन है। एक अरब भारतीय रुपये की लागत से तीन साल के भीतर बौद्ध बिहार का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। मायादेवी मंदिर में 40 मिनट की विशेष पूजा होगी, इसके बाद अशोक स्तंभ के सामने फोटो सेशन और दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बुद्ध जयंती के मुख्य समारोह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
- ज्ञानिन राय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, लुंबिनी विकास कोष
------------------
मोदी के लुंबिनी दौरे को लेकर लुंबिनी इलाके में सुरक्षा चौकसी तेज की गई है। नेपाली और भारतीय सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने बुधवार से लुंबिनी में संयुक्त गश्त शुरू कर दी है। आंतरिक सुरक्षा की देखरेख सभी मुख्यालय कर रहे हैं। सभी गतिविधियों पर पुलिस की नजर है।
- रवींद्र रेग्मी, प्रमुख एसपी, जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही
-----------------
सोनौली सीमा से चार बुलेट प्रूफ वाहन गए नेपाल
प्रधानमंत्री के सुरक्षा एवं लुंबिनी नेपाल दौरे को लेकर दिल्ली से सड़क मार्ग से दिल्ली नंबर की चार बुलेट प्रूफ वाहन सोनौली सीमा से बृहस्पतिवार की दोपहर एसएसबी की देखरेख में नेपाल पुलिस स्काट टीम के साथ लुंबिनी पहुंची। प्रधानमंत्री जब लुंबिनी पहुंचेंगे तो यह सभी वाहन उनके साथ रहेंगे।
----------------
पीएम के दौरे से नेपाल पर्यटन उद्यमी उत्साहित
पीएम मोदी के आगमन की खबर से लुंबिनी के होटल व्यवसायी और पर्यटन व्यवसायी उत्साहित हैं। स्थानीय होटल व्यवसायी करन राणा ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा से लुंबिनी के प्रचार को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। व्यवसायी संजय बाजीमय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से लुंबिनी के होटल व्यवसायी समेत सभी लोग उत्साहित हैं।