फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pledged to protect environment by planting trees

Maharajganj News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Fri, 06 Jun 2025 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Jun 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Pledged to protect environment by planting trees
फरेंदा। आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर व कंपोजिट विद्यालय भगवतनगर परसिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, सीओ दीपशिखा वर्मा व पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार अनेक कार्यक्रम चला रही है। सीओ दीपशिखा वर्मा ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

प्रबंधक प्रदीप कटियार ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हीरा गुप्ता, डब्बू सिंह, सभासद मुकेश सिंधी, मनोज जायसवाल मौजूद रहे। वहीं कंपोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीणों व छात्रों को पर्यावरण को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज गुप्ता ने कहा कि पेड़ पृथ्वी पर जीवन के लिए अपरिहार्य हैं ये ऑक्सीजन, फल और आश्रय प्रदान करते हैं, जो पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार गौड़ ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदायों और सार्वजनिक स्थानों में प्राकृतिक पर्यावरण को बेहतर बनाना है। इस दौरान शिक्षिका प्रियंबदा, तसनीम कौसर सहित तमाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed