{"_id":"686e8de98d523821f20bda99","slug":"pledge-to-keep-the-earth-green-by-planting-trees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154145-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प
Wed, 09 Jul 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा और नोडल अधिकारी व सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा ने जनपद में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। 22 वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया।
उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
नोडल अधिकारी ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम भारत और उत्तर प्रदेश सरकार का बेहद अहम कार्यक्रम है। वर्ष 2025 में सरकार का लक्ष्य पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाने का है। इसमें 40 लाख से अधिक पौधे जनपद महराजगंज में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने लोगों को संबोधित किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जनपद में पौधरोपण अभियान 2025 के तहत लगभग 41 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। जनपद में लगभग 90 वृहद स्थलों सहित कुल 31913 स्थलों पर पौधरोपण किया का रहा है।
सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। डीएफओ निरंजन सुर्वे ने अतिथियों को चंदन का पौधा भेंट किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अनीता, अनुराधा, श्रृष्टि पटेल और भाषण प्रतियोगिता जासमीन, शिवम गुप्ता को मंच से पुरस्कृत किया गया।
पूर्व प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाने, चौकी, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में कुल 1240 पौधे लगाए गए।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, परिवहन निगम के डिपो परिसर में एआरएम सोनौली संजय कुमार प्रेमी के नेतृत्व में 25 पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा तहसील क्षेत्र के खनुआ गांव में ग्राम प्रधान आशा देवी और मनरेगा जेई प्रदीप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पंचायत भवन और सड़क की पटरी पर पौधे रोपित किए। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में बीओपी पर एक पेड़ मां के नाम पर रोपित किए गए।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत डेरवा में बुधवार को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से नीम, आम, अमरुद, शीशम के पौधा लगाया।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सोनवल में पीपल, नीम, जामुन और पाकड़ जैसे पौधों को लगाया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मीपुर संतोष पांडेय ने ब्लाॅक परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाए।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के देवी नगर वार्ड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से पौधरोपण किया गया। अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि एक एकड़ भूमि में 1500 पौधे रोपे गए हैं।