{"_id":"66537c7cb0e7d682e8017500","slug":"pickup-caught-on-suspicion-of-being-loaded-with-wood-cosmetic-found-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-123342-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लकड़ी लदा होने के शक में पिकअप को पकड़ा, मिला कॉस्मेटिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लकड़ी लदा होने के शक में पिकअप को पकड़ा, मिला कॉस्मेटिक
Sun, 26 May 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 26 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के रामचंद्रही (लेदी) गांव में शनिवार आधी रात को उस वक्त ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब वन कर्मियों की हूटर की आवाज गांव में गूंजने लगीं। इसी बीच वन कर्मियों की टीम लकड़ी समझ काॅस्मेटिक लदी दो पिकअप को पकड़ लिया। जहां पर जांच पड़ताल के बाद वन कर्मियों की टीम वाहनों को छोड़ दिया।
वन कर्मियों की टीम वन संपदाओं की सुरक्षा के लिए आधी रात को गश्त कर रही थी। इसी बीच जंगल से सटे गांव रामचंद्रही (लेदी) के रास्ते दो पिकअप तिरपाल से ढकी गुजरती दिखाई दी। पिकअप पर लकड़ी होने की आशंका पर टीम पिकअप का पीछा करने लगी। इस पर दोनों पिकअप चालक तेज रफ्तार में भागने लगे। यह देख टीम ने हूटर बजाते हुए दोनों पिकअप को पकड़ लिया। तलाशी में पिकअप में काॅस्मेटिक का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पिकअप चालकों ने बताया कि कॉस्मेटिक समान को वह भारत नेपाल सीमा के पास से लोड कर आ रहे हैं। इसे कुशीनगर जिले के खड्डा पहुंचाने जा रहे हैं। इसके बाद वन कर्मियों की टीम दोनों पिकअप को छोड़ दिया।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की उन्हें मामले की जानकारी है। टीम अवैध लकड़ी समझकर दोनों पिकअप को पकड़ी थी। लकड़ी बरामद नहीं होने के बाद छोड़ दिया गया।