फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Phulwaria-Semradari road flowed

Maharajganj News: फुलवरिया-सेमराडाड़ी सड़क बही

Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Phulwaria-Semradari road flowed
सेमराडाड़ी-फुलवरिया मार्ग पर बह गया।
फरेंदा। क्षेत्र के फुलवरिया से सेमराडाड़ी को जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क मार्ग के नहर पर पुल निर्माण न होने के कारण बारिश में सड़क बह गई है। इसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नहर पार कर रहे हैं। ग्रामीणों में राकेश विश्वकर्मा, राजू यादव, लालमती, सोनिया, मीना ने बताया कि सड़क फुलवरिया, सेमराडाड़ी मार्ग से कई गांवों के लोग आते जाते हैं। इस मार्ग से ही फरेंदा बाजार व विद्यालय सहित अस्पताल आदि पहुंचते है।
विज्ञापन

बरसात में नहर का जलस्तर बढ़ते ही मार्ग कट गया। नहर पर पुल निर्माण करने के लिए कार्यदायी संस्था से कई बार ग्रामीणों ने कहा था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते स्थिति खराब हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दिनेश चंद्रा ने बताया कि नहर निर्माण करने वाली संस्था ने लापरवाही पूर्वक दो साइफन लगाकर पुल बनाया था जो नहर में पानी आते ही बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed