{"_id":"65dc91aa64566bbeb803b0bc","slug":"pharmacy-team-won-the-match-by-19-runs-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116639-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फार्मेसी की टीम ने 19 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फार्मेसी की टीम ने 19 रन से जीता मैच
Mon, 26 Feb 2024 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चेहरी आईटीएम परिसर में द्वितीय वार्षिक खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। फार्मेसी की टीम ने 19 रन से मैच जीत लिया। आईटीएम फार्मेसी व आईटीएम इंजीनियरिंग की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि प्रो.आरपी मणि, पूर्व अधिष्ठाता, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोरखपुर ने खेल का शुभारंभ किया।
पहले दिन सोमवार को आईटीएम इंजीनियरिंग और आईटीएम फार्मेसी के बीच क्रिकेट मैच हुआ। आठ ओवर के इस मैच में आईटीएम इंजीनियरिंग ने टॉस जीतकर आईटीएम फार्मेसी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आईटीएम फार्मेसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाया। 69 रनों का पीछा करते हुए आईटीएम इंजीनियरिंग ने 50 रन बनाया और फार्मेसी की टीम ने 19 रन से जीत हासिल कर ली। मैच में प्लेयर ऑफ द मैच खुसूब्दीन रहे। संस्थान के मीडिया प्रभारी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि मैच के अलावा वालीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इस दौरान अभय चौधरी, जयंत मणि, डाॅ. मोनिका सिंह, मनदीप सिंह, डाॅ. आर गोपाल मौजूद रहे। संवाद