फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Permit 16 auto driving 30 kilometers

Maharajganj News: परमिट 16 का ऑटो दौड़ा रहे 30 किलोमीटर

Sat, 20 Jan 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Permit 16 auto driving 30 kilometers
गोरखपुर मार्ग पर छमता से अधिक सवारी बैठाता चालक।
महराजगंज। जिले में ऑटो चालकों की मनमानी से यात्रियों की जान खतरे में है। अफसरों की अनदेखी से 16 किलोमीटर का परमिट लेकर ऑटो चालक मनमाने रूटों पर करीब 30 किलोमीटर तक की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर हाईवे पर दौड़ रहे ऑटो हादसों के शिकार हो रहे हैं। पर्याप्त रोडवेज और निजी बसें होने के बावजूद ऑटो चालक नियमों का उल्लंघन करके खुलेआम क्षमता से अधिक सवारियां भर रहे हैं। यही नहीं 30 किलोमीटर तक सवारियां लेकर जा रहे हैं, जबकि इसके लिए उनके पास परमिट तक नहीं है। शहर में फरेंदा रोड स्टैंड से ऑटो चालक यात्रियों को जल्द पहुंचाने का लालच देकर बैठा लेते हैं। तीन सीटर ऑटो में 10 से 12 सवारियां लेकर फरेंदा तक दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

खुलेआम सवारियों को भरकर दिनभर यह वाहन दौड़ते हैं। आए दिन ऑटो चालकों की मनमानी के चलते लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। फरेंदा रोड पर 50 टेंपों संचालित होते हैं। यही हाल निचलाैल रोड व घुघली परतावल आदि का है। हाईवे पर भी ऑटो निर्धारित दूरी से अधिक तय करते हुए सवारी ढो रहे हैं। संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद का कहना है कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित दूरी तक ही ऑटो संचालित होना है। प्रत्येक रूट पर निर्धारित दूरी के लिए परमिट जारी किया गया है। नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं नियम
ऑटो का परमिट शहर से जुड़े 16 किलोमीटर के दायरे में चलाने का होता है। इसके बावजूद चालक मनमानी दिखाते हुए यात्रियों से अधिक रुपये वसूलकर गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। ऑटो में सिर्फ तीन सवारियां ही बैठाने की अनुमति होती है, लेकिन चालक आगे वाली सीट पर अपने पास ही तीन सवारियां बैठाते हैं। पीछे पटरा लगाकर छह से सात सवारियां बैठाकर दिनभर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed