फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   perchase of wheat in the district 50009 mt

जिले में 50009 एमटी गेहूं की खरीद हुई

Wed, 27 May 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
perchase of wheat in the district 50009 mt
जिले में 50,009 एमटी गेहूं की हुई खरीद
विज्ञापन

महराजगंज। जिले का गेहूं क्रय लक्ष्य 128500 एमटी शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष विभिन्न गेहूं क्रय एजेंसियों द्वारा 8939 किसानों से 26 मई तक 50009 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा 12500 लक्ष्य के सापेक्ष 7014.55 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसी प्रकार पीसीएफ द्वारा 58500 लक्ष्य के सापेक्ष 16134, यूपी एग्रो द्वारा 1500 लक्ष्य के सापेक्ष 963, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 5000 लक्ष्य के साथ 2245, यूपी एसएस द्वारा 7500 लक्ष्य के सापेक्ष 5367, पीसीयू के द्वारा 30000 लक्ष्य के सापेक्ष 12241, नेफेड के द्वारा 6000 लक्ष्य के सापेक्ष 3660, एनसीसीएस के द्वारा 5500 लक्ष्य के सापेक्ष 2071 तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा 2000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 311 मीट्रिक टन गेहूं क्रय किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि की व्यवस्था के साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन किए जाने का निर्देश है। इसके साथ ही नोडल अधिकारियों को भी गेहूं क्रय केंद्रों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed