{"_id":"652edfc94b575fd69c0e2174","slug":"people-were-mesmerized-by-the-presentation-of-folk-artists-in-navadha-program-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7862-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवधा कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवधा कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए लोग
विज्ञापन
नवधा कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए लोग
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की कार्यक्रम की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ व जिला प्रशासन महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संगीत चिकित्सा एवं लोक संस्कृति परिषद लखनऊ के सहयोग से लेहड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में नवधा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोक कलाकारों की प्रस्तुति देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
गोरखपुर से आई एकता शुक्ला ने ‘श्यामल वरण मृग लोचन भवानी व शृंगार देखे चला चली’ गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिद्धार्थनगर के लोकगीत कलाकार महेंद्र नाथ पांडेय ने मां भगवती को समर्पित ‘बन अष्टभुजी दुर्गा रण में’ देवी गीत गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। रांची (झारखंड) से आए छाऊ लोकनृत्य कलाकार राहुल कुमार व टीम द्वारा महिषासुर मर्दिनी एवं शुंभ-निशुंभ वध का प्रदर्शन किया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि नवधा भक्ति से प्रदेश में भक्तों और सनातन संस्कृति का विकास होगा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का कलाकारों और संस्कृति के प्रति झुकाव प्रशंसनीय है। कार्यक्रम संयोजक धीरेन्द्र नाथ पांडेय ने मुख्य अतिथि का चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।