फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People struggled with traffic jam for an hour at Saxena intersection.

Maharajganj News: सक्सेना चौराहे पर एक घंटे जाम से लोग जूझते रहे लोग

Fri, 18 Oct 2024 06:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Oct 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
People struggled with traffic jam for an hour at Saxena intersection.
महराजगंज। शुक्रवार को सक्सेना चौराहे पर एक घंटे जाम से लोग जूझते रहे। यातायात पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में सक्सेना तिराहे से लेकर रजिस्ट्री कार्यालय तक जाम धीरे-धीरे बढ़ता गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पूरे शहर में बनी है। कई बार जाम के कारण एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी समस्या का सामना करना पड़ता है।

मालती ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के लिए जा रही थी। सक्सेना तिराहे पर जाम में फंसने के कारण देर हो गई। जनार्दन निषाद ने बताया कि सक्सेना तिराहे पर अक्सर जाम लगता रहता है। सड़क के किनारे ठेला खोमचा लगाने वालों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। महेंद्र, संदीप, लवकुश, मोहित, कपिल आदि ने बताया कि जाम से समस्या हुई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सक्सेना तिराहे पर लगी जाम को बहाल कराकर आवागमन सुनिश्चित तत्काल शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed